उजारनाथ। क्षेत्र के पटहेरवा-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित करमैनी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल व रुपये छीन कर भागने लगे। शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। उसे पुलिस बुलाकर सौंप दिया गया। पटहेरवा के करमैनी निवासी रियाजुद्दीन अंसारी (50) बृहस्पतिवार की सुबह किसी काम से पटहेरवा गए थे। वहां से दोपहर करीब 12 बजे वे घर लौट रहे थे। अभी वे करमैनी गांव के पास पहुंचे ही थे कि तुर्कपट्टी की तरफ से बाइक से आ रहे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दो बदमाश बाइक से उतर कर उनकी जेब की तलाशी लेकर एक हजार रुपये और मोबाइल निकाल कर भागने लगे। रियाजुद्दीन के शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया एक बदमाश पकड़ा गया है। फरार बदमाश जल्द पकड़ लिए जाएंगे।