फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 04 Sep 2024 06:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। एनएच-28 पर तितिला क्राॅसिंग के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। उसका इलाज चल रहा है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर के नंदानगर निवासी 57 वर्षीय नंदलाल खेती करते थे। वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अनंतपुर निवासी 40 वर्षीय कमरूद्दीन के साथ मंगलवार को बाइक से गोरखपुर से हाटा की ओर आ रहे थे। तितिला क्राॅसिंग के समीप पीछे से तेज रफ़्तार आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक चला रहे नंदलाल की मौत हो गई, जबकि कमरूद्दीन घायल हो गए। जब तक आसपास के लोग पहुंचे, चालक वाहन लेकर भाग निकला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद सुकरौली चौकी पुलिस पहुंची। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें