तुर्कपट्टी। हाईवे से मंगलवार को भोर में दो मालवाहनों से चार पशुओं को तस्करी के लिए बिहार ले जाने की सूचना मिली। मधुरिया पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर घेराबंदी कर दी। दोनों वाहनों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया और दूसरा भाग निकला। गिरफ्तार तस्कर बरियारपुर गांव का ही रहने वाला है।
पुलिस की सख्ती के बाद भी पशुओं की तस्करी नहीं रुक रही हैं। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो मालवाहनों से चार गोवंश को गोरखपुर से बिहार ले जाने की सूचना मिली। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मधुरिया चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज अवनीश सिंह, हेड कांस्टेबल संजय यादव, श्यामसुंदर यादव, सत्यप्रकाश यादव, सुनील राजभर ने घेराबंदी कर एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अनवर पुत्र रियाजुद्दीन के रूप में की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।