संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के सुखारी छपरा स्थित कुशीनगर रजबाहा के पास बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार दो उचक्के साइकिल से जा रही एक युवती का बैग छीनकर भाग गए। युवती हाटा से घर जा रही थी।
परासखाड़ निवासी मनीषा कश्यप हाटा में प्राइवेट नौकरी करती हैं। वह हाटा से बस से कुशीनगर आईं और पहले से रखी साइकिल से नहर के रास्ते घर जा रही थीं। अभी वह कुशीनगर रजबाहा के पास पहुंचीं थी कि बाइक सवार दो उचक्के उनका बैग छीनकर कसया की तरफ भाग गए। उनके पर्स में कुछ नकदी, दो मोबाइल सेट व अन्य कागजात थे। इस संबंध में कुशीनगर चौकी प्रभारी विवेक पांडेय ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।