फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 24 May 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के देवरिया विशुन दयाल गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे तमकुही की तरफ से आ रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने एक को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को फाजिलनगर सीएचसी इलाज के लिए भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोहंग निवासी महमूद (50) और सदरे आलम (55) बृहस्पतिवार की शाम बाइक से तमकुही जा रहे थे। हाईवे पर देवरिया विशुन दयाल गांव के सामने बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई। बाइक सवार सदरे आलम एक तरफ जा गिरे और घायल हो गए। वहीं, महमूद के सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही महमूद की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी बाइक की टक्कर से महमूद की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी थी। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक और ट्रक चालक दोनों वहां से भाग निकले। चौकी प्रभारी फाजिलनगर रविभूषण राय ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें