पडरौना। शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में सोमवार को मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बंधुछपरा गांव के पास सोमवार की शाम को हुई। घायल दोस्त का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुसहरी निवासी योगेंद्र गुप्ता का बेटा राहुल अपने दोस्त के साथ पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अपने रिश्तेदार के घर शादी में निमंत्रण देने सोमवार को गया था। वापस लौटते समय अभी बंधु छपरा गांव के एक परिषदीय विद्यालय के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि मौके पर राहुल की मौत हो गई और इसका दोस्त घायल हो गया। कोतवाल सुशील शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया।