मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव निवासी गणेश यादव का इकलौत 15 वर्षीय पुत्र चंदन रविवार की शाम करीब तीन बजे मोटर का प्लग दबाने गया। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मौजूद लोग अभी कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में चीखपुकार मच गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।