फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक चालक ने की छेड़खानी, केस

Sun, 02 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक बाइक चालक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपने सास का इलाज कराने गोरखपुर गई थी। वापसी में सास को पडरौना कोतवाल क्षेत्र के गांव जाने के लिए मेहदीगंज छोड़कर वापस रामकोला थाना क्षेत्र के स्थित अपने घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से आया और उन्हें घर छोड़ने की बातकह कर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

रास्ते में सुनसान जगह देख बाइक रोककर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें