फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार पर किशोरी को अगवा करने का केस

Sun, 02 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा पुलिस ने एक किशोरी के अपहरण के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने 29 अक्तूबर को एसपी से मिलकर शिकायती पत्र दिया था। उसने एसपी को बताया था कि 24 अक्तूबर की शाम उनकी बेटी गांव के चौराहे पर कुछ सामान खरीदने गई थी, लेकिन वहां से देर रात तक वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने विशुनपुरा पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी के निर्देश पर विशुनपुरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किशोरी अपहरण के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें