फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत

Wed, 28 Aug 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के लवनिया स्थित नवजादी देवी इंटर काॅलेज के पास सोमवार की देर रात किसी पशु को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से तमकुही सीएचसी भेजा। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के राजापुर मठिया थाना कोटवा जनपद पूर्वी चंपारण निवासी 26 वर्षीय मंटू किसी कार्य से बाइक से सोमवार की देर रात पटहेरवा थाना क्षेत्र के लवनिया आ रहे थे। अभी वे नवजादी देवी इंटर काॅलेज के सामने पहुंचे थे कि उनके सामने अचानक कोई पशु आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेजवाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक मंटू के भाई शंकर शाह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें