भिटौली। क्षेत्र के भिटौली उपनगर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि साथ में बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं।
कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया निवासी समीउल्लाह अंसारी और मोहन चौहान एक ही बाइक से गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान महाराजगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने भिटौली में बाइक सवार को सामने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चला रहे समीउल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। सवार मोहन को हल्की चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।