फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

Tue, 25 Nov 2025 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान के बहादुरपुर पुलिस चौकी के निकट सोमवार को 6 बजे सलेमगढ़ से वापस लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस चौकी से सिपाहियों ने उसे उठाकर प्राथमिक इलाज कराकर सीएचसी भेजवाया।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरा नगर के निवासी 28 वर्षीय युवक रंजीत कुमार बिहार के बथना कुट्टी में शादी समारोह में शामिल होने आया था। वहां से लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को सहारा देकर उठाया और टोल प्लाजा सलेमगढ़ से एंबुलेंस बुलाकर ईलाज के सीएचसी भेजवाया। बताया कि युवक बिहार के बथनाकुट्टी गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी के कार्यक्रम में तीन पूर्व आकर रुका था। जो सांयकाल सलेमगढ़ बाजार घुमने के बाद वापस लौट रहा था। बहादुरपुर चौकी प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने बताया कि घायल युवक का इलाज तमकुहीराज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें