दुदही। कस्बा के पूर्वी ढाला स्थित दुर्गा मंदिर के पास रविवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौजूद लोगों ने उन्हें दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल घोरठ निवासी विकास गुप्ता दुदही आए थे। घर जाते समय कस्बा के पूर्वी ढाला स्थित दुर्गा मंदिर के पास वे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौजूद लोगों की मदद से दुदही सीएचसी ने भेजवाया, जंहा प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद