फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बरात जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Mon, 22 Apr 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव के पास रविवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे थे कि घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वह बाइक से बरात जा रहा था। जटहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। युवक हेलमेट नहीं पहना था। चिरइहवा गांव के सिसहन टोला के रामसूचित चौहान गांव से रविवार की रात करीब 8.30 बजे बरात जा रहे थे। जटहा-पडरौना मुख्य मार्ग स्थित जरार गांव के बंधे के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज

तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। किशोरी ने रविवार की रात करीब आठ बजे तहरीर दी कि गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक बार बार गलत इशारा कर छेड़ता था। परिजनों से शिकायत करने के बाद भी उसकी हरकत बंद नहीं हुई। शनिवार की रात घर के बाहर वाले कमरे में सोई थी। कमरे में घुस कर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर कमरे में पहुंचे पिता और भाई से हाथापाई कर भाग गया। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की तहरीर मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें