फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 26 Aug 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के झांगा गांव के पेट्रोल पंप के सामने रविवार की देर रात पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। स्थानीय थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी कृष्ण चंद्र द्विवेदी (42) किसी काम से बाजार गए थे। रविवार की रात समय करीब 10 बजे घर वापसी के दौरान झांगा गांव के पेट्रोल पंप से अपने बाइक में तेल लेकर निकल रहे थे कि सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें