फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली पोल से टकराए बाइक सवार की मौत

Mon, 11 Nov 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर जगदीशपुर गांव के सामने सोमवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट गाड़ी में टांग रखा था। लोगों का कहना था कि अगर हेलमेट पहना होता तो जान बच गई होती। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अवरही कृतपुरा निवासी अमेरिका चौहान का 17 वर्षीय पुत्र अभय चौहान सोमवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे बाइक से किसी काम से पिपराइच की तरफ जा रहा था। जगदीशपुर गांव के सामने काली माता के मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। अभय चौहान के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
अहिरौली बाजार थाने के एसआई अमिन अहमद, कांस्टेबल अनिल यादव, अमित कुमार मौके पर पहुंचे। युवक के पास में रखे मोबाइल के माध्यम से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें