नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के रायपुर चौराहे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नेबुआ नौरंगिया थाना के घुघली नौरंगिया मार्ग स्थित रायपुर खास चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सिरसिया निवासी राकेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कर रही रहे थे, तभी घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई रवि की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।