तुर्कपट्टी। कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित छहूं चौराहे से दो सौ मीटर पूरब ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भोला सिंह (40) की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी कपिलेश्वर(30) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में हेलमेट टूट गया था।
बिहार के मधुबनी के राजनगर थानाक्षेत्र के राहीउत्तर निवासी भोला सिंह व कपिलेश्वर कसया में रहकर दंत चिकित्सकों से आर्डर लेकर कृत्रिम दांत बनाने का काम करते थे। इसी काम से तुर्कपट्टी से वापस कसया आ रहे थे। शुक्रवार रात 9 बजे छहूं चौराहा के पास पहुंचे थे कि कसया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार राशन लदी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भोला सिंह की मौत हो गयी जबकि कपिलेश्वर घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी तेज थी हेलमेट टूट गया। जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव की सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक भाग गया है।