फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 12 Jan 2025 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि साथ बैठा उनका भाई बाल-बाल बच गया। वह काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार चालक का पता लगा लिया है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र मिश्रौली विश्राम पट्टी गांव निवासी 65 वर्षीय ग्यासुद्दीन अपने भाई के साथ शनिवार को पडरौना गए थे। काम निपटाने के बाद दिन में करीब चार बजे घर दोनों भाई बाइक से लौट रहे थे। अभी वह नौका टोला के पास पहुंचे थे कि तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर लग गई। बाइक पर पीछे बैठे ग्यासुद्दीन बाइक से गिर गए और इनके सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। इसकी मौके पर तत्काल मौत हो गई, जबकि भाई बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

मिश्रौली चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान हो गई है।

फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें