फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 12 Jan 2023 03:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवारवाले भी रोते बिलखते थाने में पहुंच गए। मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सेवरही के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
मंतोष फाइल फोटो। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तमकुहीरोड-तमकुहीराज मार्ग पर स्थित किसान पीजी कॉलेज के छात्रावास के सामने बुधवार शाम करीब पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक को हल्की चोट आई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम सभा चौपथिया निवासी मंतोष चौहान (23) पुत्र बलिराम चौहान अपने मित्र जमसड़िया निवासी संजीत चौरसिया की बाइक से बुधवार को तमकुहीराज स्थित यूनियन बैंक में खाता खोलने आए थे। शाम करीब पांच बजे जब दोनों बाइक सवार तमकुहीरोड के रास्ते गांव जा रहे थे, तब किसान पीजी कॉलेज छात्रावास के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से मंतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

मंतोष का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया था। वहीं उनके साथी संजीत दूसरी ओर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर सेवरही थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बाद में ट्रक और शव को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवारवाले भी रोते बिलखते थाने में पहुंच गए। मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सेवरही के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें