फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्प दंश से बाइक मिस्त्री की मौत

Thu, 13 Jun 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नौगावा टोला निवासी 40 वर्षीय अहमद अंसारी पकड़ियार चौराहे की एक दुकान में बाइक मिस्त्री थे। बुधवार की सुबह दुकान पर रखे सामान को हटाते समय उनके हाथ में सर्प ने डस लिया। उन्हें लगा कि किसी सामान से खरोंच लगी है। इसके बाद वह अपने कार्य में मशगूल हो गए। दोपहर में उनकी हालत बिगड़ने पर दुकान के मालिक से सर्प डसने आशंका जताई। आनन-फानन परिवार के लोग कप्तानगंज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें