फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद में देवर ने पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 13 Jun 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के सेमरा धुशी गांव में बुधवार को देवर ने भाभी की पिटाई कर दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रविंद्र नगर धूस मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला का पिता रोते हुए पुलिस पर आरोप लगा रहा था कि मेरी बेटी की उसके देवर ने पिटाई कर दी है। मेरे पास रुपये रहेंगे तभी पुलिस मेरी बात सुनेगी। वायरल वीडियो में महिला भी मेडिकल कॉलेज में बेड पर दर्द से कराहते हुए कह रही है कि देवर ने पिटाई कर दी है। कसया एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें