फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित होकर खेत में गिरी बाइक, युवक घायल

Wed, 28 May 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। बोदरवार-अहिरौली बाजार मार्ग पर सोमवार को देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जा गिरी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर खेत में ही रात भर पड़ा रहा। मंगलवार को सुबह राहगीरों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाइक चालक हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


गोरखपुर के गुलहरिया थाना क्षेत्र के बगला गांव निवासी सत्या प्रसाद (35) सोमवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के घोघरा निवासी देवानंद के घर से अपने ससुराल आया था। वहां से सत्या बोदरवार की तरफ जा रहा था। मझना नाला पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में गिर गई। वही रातभर घायल अवस्था में पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें