फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक के साथ लिफ्टर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइक के साथ लिफ्टर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। चोरी की तीन बाइक के साथ एक वाहन चोर को पकड़ने में पडरौना कोतवाली की पुलिस को सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने उसे वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को पडरौना नगर के अंबे चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ सदर फूलचंद कन्नौजिया की देखरेख में पडरौना कोतवाली पुलिस शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अंबे चौक पर यह वाहन चोर पकड़ा गया। यह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ही बेलवा चुंगी का निवासी है। यह फर्जी नंबर प्लेटयुक्त बाइक के साथ पकड़ा गया। इसकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइक बरामद की गईं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल पवन कुमार सिंह, एसआई अवनीश कुमार सिह, कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, विकास यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें