फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 18 Nov 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के बाजुपट्टी गांव के तीन युवक एक ही बाइक से बांसी मेला घूमने गए थे। मेला से घर वापस आते समय उनकी बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इसमें 28 वर्षीय सुग्रीव राजभर और 20 वर्षीय अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरा युवक चंदन मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुग्रीव की मौत हो गई। जबकि अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें