बिजली पोल से टकराई बाइक, चालक गंभीर
टेकुआटार। रामकोला-कसया मार्ग के गोबरही चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली पोल में टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाया। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार भवानी टोला निवासी शैलेश यादव (25) बाइक से कसया जा रहे थे। अभी गोबरही चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज चल रहा है, लेकिन हालत गंभीर बताई जा रही है।