तमकुहीराज। मोबाइल रिपेयर कराकर शुक्रवार की शाम लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर नैनुपहरू गांव के पास दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि सिर में चोट लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पूरखास गांव निनवासी संतोष पांडेय के 23 वर्षीय बेटे सोनू पांडेय शुक्रवार की शाम तमकुहीराज कस्बा में मोबाइल रिपेयर कराने के लिए बाइक से अकेले आए थे। काम निपटाने के बाद शाम को सात बजे वह घर लौट रहे थे। अभी वह नैनुपहरू गांव के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक मकान के दीवार से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक अचेत हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। लोगों ने एनएसआई के एंबुलेंस घायल को तमकुहीराज सीएचसी पर भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।