अहिरौली बाजार। थाना अंतर्गत तिनहवा से बोदरवार जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे भलुहा गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक मकान में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना नेबुआ नौरंगिया के गांव कुर्मीपट्टी निवासी प्रमोद प्रसाद उम्र 25 वर्ष अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भलुही में अपने ससुराल आया था। ससुराल में कुछ देर रुकने के बाद वह बाइक में तेल भरवाने के लिए तीनहवा स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। अभी वह थाना क्षेत्र के गांव भलुहा के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान की दीवार से टकरा गई। इससे प्रमोद को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने ससुराल वालों व परिजनों को सूचना दी। प्रमोद प्रसाद का विवाह छह माह पूर्व ही भलूही गांव के रामभवन प्रसाद की बेटी से हुआ था।