फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेड़ से टकराई बाइक, चालक समेत तीन गंभीर

Tue, 12 Mar 2024 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग स्थित गांव सेंदुरिया विशुनपुर के टोला गुदरहिया के पास सोमवार की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों ने पिपराइच सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की भोर करीब तीन बजे पिपराइच की तरफ से बाइक पर तीन लोग सवार होकर कप्तानगंज की ओर जा रहे थे। वे अभी गांव सेंदुरिया विशुनपुर के टोला गुदरहिया के पास पहुंचे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार गोरखपुर जिले के गांव जंगल धूषण निवासी कार्तिक व बिहार प्रांत के बेतिया निवासी आनंद और पिछे बैठी प्रियंका चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को पिपराइच सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें