कसया। थाना क्षेत्र के गांव कुरहवां के समीप मंगलवार की देर शाम को अनियंत्रित बाइक पेड़ में टकराने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार निवासी 21 वर्षीय चन्दन मद्धेशिया टेकुआटार बाजार से कोई सामान खरीद कर बाईक से वापस घर जा रहा था कि कुरहवां गांव के समीप बाईक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराई गई। टक्कर इतना तेज हुआ कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दिया मौके पर पहुचीं पुलिस शव का पंचनामा करवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में एसआई उज्जवल गोंड ने बताया कि पेड़ में बाइक अनियंत्रित होकर टकराने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई हैं। शव को पीएम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।