फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बाइक व सात मवेशी जल गए

Sat, 17 Feb 2018 12:08 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र में जोगिया सुमाली पट्टी गांव में बृहस्पतिवार की रात लगी आग से एक झोपड़ी जल गई। उसमें रखी बाइक भी जल गई। इसके अलावा सात मवेशियों की भी जलने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जोगिया सुमाली पट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद के घर के आगे रिहायशी झोपड़ी थी, जिसमें एक बाइक व अनाज रखा था। इसी में गाय व बछिया के अलावा पांच बकरियां भी बांधी गई थीं। आधी रात को घर वालों की नींद खुली तो झोपड़ी जल रही थी। लपटें इतनी तेज थीं कि झोपड़ी के अंदर से बाइक व जानवरों को बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना की सूचना पर पुलिस व फायर सर्विस की गाड़ी भी पहुंची। प्रभारी एसओ अजय सिंह ने बताया कि लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

वहीं शुक्रवार की दोपहर में ग्राम सभा रकबा जंगली पट्टी के टोला बिन टोली में लगी आग से तीन लोगों की झोपड़ियां जल गईं। आगलगी की इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई थी।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रकबा जंगली पट्टी के टोला बिन टोली में दोपहर में अचानक लगी आग से ओमप्रकाश, महातम और अवधेश की झोपड़ियां जलने लगीं। आग की लपटें देखकर अगल-बगल के अन्य घरों के लोग भी अपना सामान निकालकर बाहर फेंकने लगे। लोगों ने बड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया। जानकारी होने पर लेखपाल विनोद कुमार ने क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें