देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम दिव्या मित्तल ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव छह और 11 नवम्बर को होना है। बिहार के ऐसे मतदाता जो वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक उपक्रमों, दुकानों या अन्य व्यावसायिक संस्थानों में कार्यरत अथवा नियोजित हैं, उन्हें मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। डीएम ने सभी प्रतिष्ठान स्वामियों, प्रबंधकों एवं नियोक्ताओं से अपेक्षा की है कि यदि उनके अधीन कोई कर्मचारी या श्रमिक बिहार का मतदाता है तो उसे छह और 11 नवंबर को मतदान करने हेतु सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाए।