भाटपाररानी। विकास खंड के ग्राम केहुनियां में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपार रानी के विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत तिलहनी फसल सरसों के क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. कमलेश मीना ने किसानों को बताया कि सरसों की बुआई सीडड्रिल मशीन से करना चाहिए।