फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार के सीएम ने वाल्मीकि बैराज का लिया जायजा

विज्ञापन
वाल्मीकि बैराज नदी की निरीक्षण करते बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
खड्डा। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक-नारायणी नदी में संभावित बढ़ते जलप्रवाह और बाढ़ की आशंका को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बृहस्पतिवार को वाल्मीकि नगर पहुंचे। उन्होंने वाल्मीकि नगर बैराज का निरीक्षण कर नदी के जलप्रवाह, फाटकों और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में अधिकारियों से नदी के वर्तमान जलस्तर, नेपाल से आने वाले पानी और बैराज से छोड़े जा रहे पानी की जानकारी ली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नदी के जलस्तर और बराज की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल में हुई त्रिशूली त्रासदी भयावह है और सभी परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि वाल्मीकिनगर बैराज से ही गंडक नदी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रवेश करती है। ऐसे में बैराज पर मुख्यमंत्री के निरीक्षण को यूपी के तटवर्ती क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें