फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार व यूपी पुलिस मिलकर करेगी अपराधियों पर कार्रवाई

Tue, 05 Aug 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के यूपी बिहार सीमा स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी पर सोमवार को बिहार के गोपालगंज के एसडीपीओ प्रांजल कुमार व कुशीनगर के तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में सीमावर्ती थाने के प्रभारियों की संयुक्त बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें सीमावर्ती इलाके में अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई के लिए बिहार व उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम काम करने का निर्णय लिया गया। तमकुहीराज सीओ ने कहा कि सीमावर्ती इलाका होने के चलते अपराधिक गतिविधियों बढ़ती है।
अपराधी गो तस्करी, शराब तस्करी जैसे अपराध करते हैं। वहीं गैगस्टर के अपराधी अपराधों को अंजाम देकर एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में भागकर सुरक्षित हो जाते हैं। उनके विरुद्ध दोनों प्रदेशों की पुलिस संयुक्त टीम बनाकर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें