फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर में आज शाम को बड़े वाहनों का नहीं होगा प्रवेश

Sat, 01 Jun 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में मतदान के बाद ईवीएम मशीन जमा करने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल स्ट्रांग रूम पहुंचे और किए गए तैयारियों का हाल जाना। सुरक्षा के दृष्टिकोण से और बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। ईवीएम जमा होने के कारण शहर से शाम को बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकेंगी। इसके लिए शहर के बाहरी हिस्सों से होकर वाहनों को जाना पड़ेगा। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मतदान के बाद उदित नारायण इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के पडरौना, खड्डा, हाटा, रामकोला और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के बाद ईवीएम उदित नारायण इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम और देवरिया लोकसभा क्षेत्र के फाजिलनगर और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र का ईवीएम उदित नारायण पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा होगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। विधानसभावार ईवीएम जमा करने के लिए टेबल बनाया गया है। सीसी टीवी कैमरा भी लगाया गया है। शाम को 5 बजे के बाद शहर में किसी भी बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। क्योंकि मतदान के बाद मतदानकर्मी ईवीएम जमा करने के लिए स्ट्रांग रूम पर पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें