फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोला हत्याकांड : आरोपियों की तलाश तेज

Mon, 13 Oct 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईंपट्टी निवासी प्रधान के भाई की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं गांव में तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा और पुलिस तैनात रही। दोपहर करीब एक बजे इंस्पेक्टर तमकुहीराज पीड़ित परिवार से बातचीत करने घर पर पहुंचे। इस दौरान मृतक के परिवार को दो लोगों को सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। दूसरी ओर आरोपियों के घर की महिलाएं भी घर छोड़कर चली गई हैं।
पुलिस ने मामले में गिरफ्तार धर्मेंद्र यादव व संजय यादव को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईंपट्टी गांव में शुक्रवार शाम प्रधान शंभू यादव के भाई भोला यादव (55) की मोतिचंद यादव पक्ष के ल ोगों ने पिटाई कर हत्या कर दी थी। भोला की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और दस अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घटना की चश्मदीद व भोला की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोतीचंद यादव, संजय यादव, नरेश यादव, धर्मेंद्र यादव, विशाल यादव नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ निवासी मुकेश यादव व बृजेश यादव के अलावा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्रीय लोगों के साथ परिजन सड़क पर उतरे और आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार को आर्थिक मदद की मांग करने लगे। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम व सीओ तमकुहीराज पहुंचे और आक्रोशित लोगों के अलावा परिजनों को समझा-बुझाकर व त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया, लेकिन रविवार शाम तक तमकुहीराज पुलिस दो आरोपियों की गिरफ्तारी तक अटकी रही। हालांकि पुलिस मामले से जुड़े सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
गांव ने सन्नाटा पसरा हुआ है और सुरक्षा के बावत पुलिस टीम गांव में तैनात है। मृतक के परिजन भारी मन से मौत के बाद होने वाले धार्मिक लोकाचार को निभा रहे हैं। गांव के लोग भी सार्वजनिक रूप से कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।
गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपियों के परिवार के अधिकतर पुरुष सदस्य नशे के आदि हैं। इसलिए गांव के लोग उनसे बातचीत करने से कतराते हैं। आरोपियों की प्रवृति नशे के हालत में चौक-चौराहों पर लोगों से गाली-गलौज करने की है।
आरोपियों से जुड़े कुछ लोग रसूखदार हैं, इसलिए पुलिस प्रशासन में इनकी पकड़ मजबूत है। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र यादव व संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें