तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसाईंपट्टी निवासी भोला यादव की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ निवासी व तहसील कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी मुकेश यादव व बृजेश यादव ने एसपी को शपथ पत्र भेजकर खुद को निर्दोष बताया है। आरोपियों ने मोबाइल लोकेशन व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में खुद की संलिप्तता के जांच की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों के शपथ पत्र वायरल हो रहे हैं। इसकी सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।