तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटवलिया नंबर तीन निवासी एक युवक परिवार के जीविकोपार्जन के लिए एक व्यक्ति के साथ जम्मू कश्मीर में रहकर मजदूरी कर रहा था। अज्ञात कारणों से युवक गायब हो गया और परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। युवक की पत्नी के शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना मे जुट गई है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तमकुहीराज के भटवलिया नंबर तीन निवासी साबिर अली जम्मू कश्मीर में नगर पंचायत के ही पुरानी तमकुही निवासी आलम अंसारी के साथ रह कर काम करता था। पांच मई से आलम अंसारी काम करने के लिए साबिर को साथ लेकर जम्मू कश्मीर के लिए निकाल। संवाद