फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ''समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है भारत विकास परिषद''

Tue, 21 May 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भारत विकास परिषद समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है। इससे जुड़े साधन संपन्न लोगों की ओर से समाज के सबसे निचले स्तर पर सुविधाएं व सेवा उपलब्ध कराई जाती है। जरूरतमंदों को सुविधा प्रदान करना, उनकी स्वास्थ्य की देखभाल करना और आवश्यकता की आपूर्ति करने के साथ ही शिक्षा और संस्कार देना परिषद का उद्देश्य है।
विज्ञापन

ये बातें राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कहीं। वे सोमवार को हनुमान इंटर काॅलेज परिसर में आयोजित परिषद की तथागत शाखा कुशीनगर के पदाधिकारियों के दायित्व ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे भारत विकास परिषद की तरफ से किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद तथागत शाखा के अध्यक्ष डाॅ. राजीव कुमार मिश्र, सचिव राधा रमन गाड़िया, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा सारस्वत, महिला संयोजक दीपाली श्रीवास्तव ने दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम को सदर विधायक मनीष जायसवाल, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे, प्रांतीय महासचिव डाॅ. दंपती कुमार सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री अंकित मोदी, प्रांतीय वित्त सचिव विनय कुमार पांडेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र दत्त शुक्ल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान डाॅ. सुनीता पांडेय, मीनू जिंदल, डाॅ. मनीष सिंह, प्रदीप चाहड़िया, प्रमोद गुप्ता, सतीश जिंदल, डाॅ. राकेश गुप्ता, संजय मारोदिया, हरेंद्र कुशवाहा, चंदन कुमार, मारकंडेय कुमार मिश्रा, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें