फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

- डीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा



संवाद न्यूज एजेंसी



पडराैना। अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित अपना ज्ञापन कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी गुलबदन यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचे। इन लोगों की मांग थी कि रामकोला ब्लॉक के पगार में मिनी स्टेडियम तत्काल प्रभाव से बनवाया जाए, क्योंकि इसके बिना गांव के युवा सड़क पर दौड़ लगाने और व्यायाम करने के लिए विवश हैं। इससे उनके साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

कप्तानगंज चीनी मिल प पिछले पेराई सत्र 2021-22 का बकाया करीब 40 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। कप्तानगंज की बंद चीनी मिल में इस सत्र से पेराई शुरू कराई जाए, गांवों में शिविर लगाकर विधवा और वृद्धा एवं विकलांग पेंशन बनवाई जाए। भाकियू के लोगों की यह भी मांग थी कि किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों का सर्वे कराकर योजना से लाभान्वित किया जाए, गांवों में सर्वे कराकर वंचित गरीबों को आवास मुहैया कराया जाए तथा रामकोला ब्लॉक के पगार गांव के ग्राम विकास अधिकारी की कार्य प्रणाली से लोगों में नाराजगी है, उन्हें तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन




इस दौरान भाकियू के कसया तहसील अध्यक्ष बद्री कुशवाहा, कप्तानगंज रुदल प्रसाद, कप्तानगंज ब्लाॅक अध्यक्ष लालू गोंड, रामकोला के ब्लॉक अध्यक्ष मंजेश यादव, मोतीचक जगदीश प्रसाद, रवींद्र प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें