फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मांगों को लेकर किसान यूनियन ने शुरू की पंचायत

Tue, 02 Aug 2016 11:18 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
छितौनी। खड्डा तहसील के अंतर्गत रेता क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंचायत शुरू कर दी। पनियहवा चौराहे पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर हो रही इस किसान पंचायत में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष जगराम चौधरी और जिला प्रभारी गुलबदन यादव सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को संबोधित इनके ज्ञापन में खड्डा ब्लॉक के नारायणी नदी के उस पार बसे शाहपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, मरचहवा आदि गांवों प्रतिवर्ष बाढ़ से होने वाली क्षति, बकुलादह से सालिकपुर तक बांध के समानांतर सडक़ का निर्माण, खड्डा से पनियहवा और छितौनी तक क्षतिग्रस्त सडक़ का तत्काल 
निर्माण, पनियहवा में केला की खेती को बढ़ावा देने के लिए मंडी स्थापित करने, गांवों में कैंप लगाकर आवास, पेंशन, राशनकार्ड आदि उपलब्ध कराने, किसानों को सूखा राहत चेक वितरित करने और बुलहवा ग्राम सभा के टेंगरहा गांव में जाने वाले रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है। देर शाम तक पंचायतस्थल पर कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा था। खबर लिखे जाने तक पंचायत जारी रही। इस किसान पंचायत में रमाकांत तिवारी, रमाशंकर यादव, गणेश शंकर शुक्ल, राकेश कुशवाहा, राकेश चौहान, बिकाऊ कुशवाहा,  जवाहर गोंड, हरिलाल भारतीय, सागर कुशवाहा, रामऔतार, धर्मेश कुशवाहा, नथुनी चौहान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें