फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीसरे बड़े मंगलवार को मंदिरों में भजन कीर्तन

Wed, 20 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को विधि विधान से हनुमानजी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भजन कीर्तन और भंडारा कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित हुई। शहर रविंद्र नगर धूस, तिलक चौक, सुभाष चौक, गंगीराम मंदिर, कसया, हाटा, तमकुहीराज, खड्डा और कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के मंदिरों पर पूरे दिन प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

तमकुहीराज कस्बा के शिवशक्ति नगर स्थित हनुमान मंदिर, सुमही संतपट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर, राईस मिल स्थित हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, रामजनकी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सुंदर कांड और बजरंग बाण का पाठ किया। मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा अर्चना करने से जीवन के संकट व विघ्न बांधाओं से मुक्ति मिलती है। परिवार में सुख समृद्धि आती है। मंगलवार को कस्बा के मंदिरो में भजन कीर्तन के बाद भंडार आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हीरालाल सोनी, सुभाष यादव, आदित्य वर्मा, मक्खन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें