फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पडरौना बीईओ ने प्राइवेट विद्यालयों को भेजा नोटिस

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में यू-डायस प्लस फीडिंग नहीं हुई तो कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बार-बार निर्देश के बाद भी पडरौना ब्लॉक के कई प्राइवेट विद्यालय विद्यार्थियों का डाटा यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपलोड नहीं कर रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए सदर बीईओ ने सभी विद्यालयों को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेताया कि यदि निर्धारित तिथि के भीतर डाटा अपलोड नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पडरौना बीईओ पंकज सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए यू-डायस पोर्टल पर पंजीकृत समस्त विद्यालयों का डाटा इंट्री/अपडेशन का कार्य तीस अप्रैल तक तक पूर्ण कर लिया जाना था। लेकिन अभी तक कई विद्यालयों की स्टूडेंट प्रोफाइल पोर्टल डाटा इंट्री की प्रगति संतोषजनक नहीं है। संबंधित विद्यालय संचालकों को दूरभाष और व्हाटसएप ग्रुप के जरिए यू-डायस प्लस फीडिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद विद्यालय संचालक गंभीर नहीं हैं। इस संबंध में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने नाराजगी जताई है। इसको गंभीरता से लेते हुए सभी विद्यालय संचालकों को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर डाटा अपडेशन का कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी स्कूल संचालक गंभीर नहीं हुए तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें