जटहां बाजार। क्षेत्र के हिरनही स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का बृहस्पतिवार को बीईओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ देवमुनि वर्मा और अकादमिक रिसोर्स पर्सन सुनील कुमार गुप्ता ने विद्यालय में बालिकाओं के नामांकन, उनकी उपस्थिति, शासन से बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाएं और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। नामांकन के सापेक्ष बालिकाओं की उपस्थिति कम होने पर वार्डन को व्यक्तिगत फोन कर संपर्क करने के निर्देश दिए।
इस दौरान संजना गुप्ता, शशि प्रभा, सुनीता, हसीना खातून, अमित कुमार गुप्ता, कमलावती देवी, इरावती देवी, गायत्री, अनुचर हरिश्चंद्र प्रसाद मौजूूद रहे। संवाद