फाजिलनगर। विकास खंड के एक व्यक्ति को बीईओ के धन उगाही को सोशल मीडिया पर लिखकर जांच करने की मांग का मामला तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्ष थाना पटहेरवा में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके पहले युवक ने बीईओ पर रकम मांगने का आरोप वाट्सअप ग्रुप पर मैसेज लिखकर किया था। इस मामले के बाद फाजिलनगर ब्लॉक में शिक्षकों दो गुटों में बंट गए हैं। विकास खंड बदुराव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ने विगत कुछ दिन पहले विकास खंड के स्कूलों में आए कंपोजिट ग्रांट मे आए धन से खंड विकास अधिकारी व उनके कुछ चहेते शिक्षको से धन उगाही का मामला सोशल मीडिया पर लिख कर गोपनीय जांच की मांग पोस्ट किया था। मामले मे खंड शिक्षा अधिकारी ने सरकारी काम में बाधा सहित अन्य आरोपों की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तो सामाजिक कार्यकर्ता ने भी खंड शिक्षा अधिकारी पर जान से मारने की धमकी,गाली गलौज आदि की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।