बनकटा बाजार। भानपुर में पांच दिवसीय बाबा शाहिद स्टार क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर मैच फरेंदहा और बेलवा आलमदास के बीच खेला गया। इसमें आलम दास बेलवा ने पांच विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बेलवा आलमदास की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बैटिंग करते हुए फरेंदहा की टीम ने 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी के बेलवा आलम दास की टीम पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच 20 बाल पर 50 रन बनाने और 5 विकेट लेने वाले रामायण रहे।