फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बसडिला गुनाकर गांव पहुंचा प्रशासनिक अमला, छह घर तोड़े

Sat, 24 May 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बसडीला गुनाकर में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद  
विज्ञापन
सलेमगढ़। तमकुहीराज थाना के गांव बसडिला गुनाकर में शुक्रवार को खाद गड्ढे पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान दोपहर में तहसील प्रशासन ने तोड़वा दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम और अतिक्रमण करने वाले लोगों के बीच नोंकझोंक भी हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद से मामला शांत हुआ। पैमाइश के बाद छह मकानों को तोड़ा गया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव बसडिला गुनाकर निवासी पूर्व प्रधान तारकेश्वर शाही ने हाईकोर्ट में गांव के बीच सार्वजनिक सरकारी खाद गढ्ढे की भूमि पर कब्जा हटवाने का याचिका दाखिल किया था। इस जमीन पर गांव के छह लोगों का मकान काफी दिनों से बना था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची तहसीलदार तमकुहीराज, कानूनगो तरयासुजान अशोक वर्मा, गाजीपुर वेदप्रकाश उपाध्याय, लेखपाल राजन राय, रंजीत कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, सतीश सिंह, मनोज कुमार आदि के साथ पुलिस टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कच्चे व पक्के घरों को तोड़कर अवैध कब्जा हटवाया। जब टीम गांव में पहुंची तो अक्रिमण करने वाले लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर राजस्वकर्मियों से नोंकझोंक हुई, लेकिन पुलिस के सामने अतिक्रमण करने वालों की एक नहीं चली।
इस जमीन पर महादेवी, मोहन, केदार, राजेन्द्र ,मनोहर राय, अवधेश के रिहायशी घरों को जेसीबी से तोड़ कब्जा हटवाया। तहसीलदार तमकुहीराज शशिकांत प्रसाद ने बताया हाईकोर्ट द्वारा छह अवैध कब्जाधारियों के अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश था। इसलिए उन्हीं पर कारवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें