फेसबुक के जरिए दरोगा और युवती के बीच शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज थाना क्षेत्र भड़सर नारायण गांव में बुधवार से ही एक दरोगा के घर उसकी प्रेमिका बैठी है। घर पर परिवार के लोग नहीं हैं। इसके चलते वह बरामदे में बैठकर घर के लोगों का इंतजार कर रही है। उपनिरीक्षक व महिला से फेसबुक पर जान-पहचान हुई।
दोनों में बातचीत और मेलजोल बढ़ा तो पारिवारिक न्यायालय में हिंदू अधिनियम व धार्मिक विधि से विवाह कर लिया था। महिला का कहना है कि दस माह बीतने के बाद भी उसके पति अपने घर नहीं ले गए। मजबूर होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा है। बुधवार से ही दरोगा के परिजन घर में ताला बंद कर गायब हैं।
इस संबंध में दरोगा धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फोन पर बताया कि अभी वह वाराणसी जिले के फूलपुर थाने में तैनात हैं। मामला पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश का पालन करूंगा।