ग्राम चौपाल में लोगों ने सुनाई अपनी पीड़ा, अधिकारियों ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पडरौना। मथौली क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां गांव में शुक्रवार को एडीओ पंचायत की मौजूदगी में चौपाल लगी। इसमेें गांव के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायती पत्र दिया। इस पर मौजूद अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एडीओ पंचायत अनवारुल हक की मौजूदगी में लगी चौपाल में गांव की सुनीता गौड़ ने कहा कि साहब आज तक राशन कार्ड नहीं बना है। कई बार संबंधित अधिकारियों को कागजात उपलब्ध कराई हूं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत ने पीडि़त महिला से सभी जरूरी कागजात जमा करा कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद चौपाल में गांव के लोगों ने जल निकासी, मनरेगा, आवास, पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, गोल्डन कार्ड, राशन कार्ड आदि से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा, जिस पर एडीओ पंचायत ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान सचिव रिजवाना रुही, हीरेंज साहनी, संगीता निषाद, कुलदीप सिंह, चुन्नी लाल साहनी, वरुण कांत मिश्रा, प्रकाश साहनी, नितेश साहनी, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसी तरह पिपरा बाजार क्षेत्र के खजुरिया गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में पडरौना विधायक और विशुनपुरा बीडीओ की मौजूदगी में चौपाल लगी। इसमें लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया।
चौपाल में प्रधान मारकंडेय गुप्ता ने विधायक से कहा कि खजुरिया से लीलाधर छपरा कच्ची मार्ग बनवाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने सत्यापन के बाद भी पेंशन का धनराशि खाते में नहीं आने की शिकायत की। गांव के शनि शर्मा ने बिजली समस्या के बारे में शिकायत की। इसको गंभीरता से लेते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन कर तत्काल समाधान का समाधान कराने के निर्देश दिए। विशुनपुरा बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रत्येक लाभार्थियों को लाभान्वित करने का भरोसा दिया।
इस दौरान महेश रौनियार, एडिओ पंचायत भगवंत कुशवाहा, सचिव विनोद यादव, अजय सिंह, जवाहर लाल, सुशीला गुप्ता आदि मौजूद रहे।